शिक्षा को लेकर छात्र की समस्याएं एवं समाधान
शिक्षा क्या है?
आधुनिक रूप से समझिए शिक्षा क्या है,
शिक्षा एक वह सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जिसके बिना आपका फोन या सिस्टम का कोई महत्व नहीं रहता, अर्थात सरल भाषा में कह सकते हैं कि जिस प्रकार आपके फोन में व्हाट्सएप चलाने के लिए व्हाट्सएप ऐप होना जरूरी है उसी प्रकार तरक्की करने के लिए आपके जीवन में ज्ञान होना जरूरी हैं।
शिक्षा का महत्व
आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व इतना बढ़ गया है कि आपके छोटे काम से लेकर बड़े काम पर आपको शिक्षा की जरूरत पड़ती है सरल भाषा में समझ सकते हैं की चाहे आप नौकरी करें या बिजनेस करें या मजदूरी किसानी करें सबके लिए शिक्षा और ज्ञान की जरूरत होती है। समझिए आजकल हर जगह डिक्लेरेशन किया जाता है, मान कर चलिए अगर आप शिक्षाहीन अनपढ़ है आप पैसा निकालने बैंक जाते हैं बैंक वाले नहीं आपसे सिग्नेचर या अंगूठे का निशान लेता है और आपका पैसा निकाल कर दे देता है और आप पूछते हैं कि और कितना पैसा है अकाउंट में तो सोचिए अगर आप ₹2000 निकलवा रहे हैं बैंक वाले ने आपको अकाउंट से 3000 निकाल लिया और आपको 2000 देकर 1000 अपने पास रख लिया जब आप के फोन पर मैसेज भी आता है कि आप कितना रुपए निकाल है मगर आप अनपढ़ होने के बदौलत आप मैसेज पढ़ नहीं पाए और आपको 1000 का नुकसान हो गया इसके लिए इस बात से आप समझिए कि आपके अंदर शिक्षा होना ज्ञान होना बहुत जरूरी है।
आमतौर पर देखा गया है कि शिक्षाहीन अर्थात अनपढ़ लोगों की जीवन बहुत कठिन होता है।
दोस्तों हर एक शिक्षक, हर एक परिवार, अपने बच्चों को यह संदेश देता है अगर आज तुम 2 घंटे मेहनत नहीं करोगे तो कल 12 घंटे मजदूरी करने के लिए तैयार हो जाओ।
दोस्तों माचिस की डिब्बी आप देखे होंगे उसमें जब तक पीलिया रहता है तब तक उस डिब्बी का बहुत महत्व होता है ठीक उसी प्रकार आपके अंदर अगर ज्ञान टैलेंट रहता है तो आप का महत्व बहुत होता है।
छात्रों की कुछ कमजोरियां
दोस्तों बहुत से छात्रों को देखे हैं की क्लास मैं पढ़ाई चलती है मगर कुछ छात्रों को पढ़ाई समझ नहीं आता और वह शर्म से कुछ नहीं बोलता और वह सारे छात्रों तथा अध्यापकों के साथ हां में हां मिलाकर चलता हैं।
वैसे लोगों के लिए मैं बता देना चाहता हूं अगर आप शिक्षा क्षेत्र में शर्मा गए तो समझिए आपको जीवन भर शर्मना पड़ेगा। तो दोस्तों अगर आप उसी समय शर्म की सारी सीमाएं पार कर आप अध्यापक से तू ना समझने का प्रयास करते हैं कुछ समय थोड़ा शर्म तो आएगा, मगर समझ जाओगे तो तरक्की कर जाओगे, और वही आपके सहपाठी जो आपका पहले मजाक उड़ाते थे वही आपको देखकर गर्व भी करेंगे बोलेंगे कि पहले यह बहुत पढ़ाई में कमजोर था इसको कुछ नहीं आता था यह हमेशा सवाल पूछा रहता था लेकिन यह मेहनत कर समझ कर आज यह टॉप कर गया !वाह!
छात्रों की अंदर की कमियां
दोस्तों अधिक छात्रों में एक बहुत बड़ी कमियां रहती है वह है पढ़ाई में मन ना लगना हमने देखा है बच्चे पढ़ना तो चाहते हैं बैग लेते हैं, स्कूल भी जाते हैं, मगर पढ़ नहीं पाते घर पर ही प्रयास करते हैं कि मैं पढ़ लूं फिर भी नहीं पढ़ पाते वह कमियां हैं। देखो बच्चा ने रात को अपने घर पर सोचा कि आज से पढ़ लूंगा तब तक घर पर कुछ काम आ गया इसके वजह से आज नहीं पढ़ पाया फिर सोचा कि कल से पढ़ लूंगा फिर कल आते-आते वह भूल गया फिर कभी कहीं से मोटिवेट हुआ और पढ़ाई की कीमत समझा कि अब मैं पढ़कर टॉप करूंगा, बच्चा रात में शांत मन से पढ़ने बैठा पढ़ना शुरू किया लेकिन बच्चा को पढ़ने में मन नहीं लगा तो पढ़ाई बंद कर दिया। दोस्तों सबसे पहले कि आप पढ़ना चाह कर भी नहीं पढ़ पा रहे हैं इसका मतलब है कि आपको पढ़ाई समझ ना आए इसके वजह से आप समय को होते हुए भी नहीं पढ़ पा रहे हैं।
दोस्तों सबसे पहले मैं यह बता दूं कि आप एकाग्रता एवं शांत मन से पढ़ने बैठे हैं आप 12 घंटे नहीं बल्कि हर रोज 2 घंटे रेगुलर पढ़ें आप अगर पुस्तक पढ़ रहे हैं तो सिर्फ ,पढे़ नहीं समझे । एक बार पढ़ने पर समझ नहीं आई तो दो बार मैं समझिए तीन बार में समझिए अगर आपको समझ आ गया तो आपको पढ़ाई भी ऐसी लगेगी की अरे यार पढ़ाई से बेहतर कुछ है ही नहीं।
यार पढ़ाई इतनी अमेजिंग लगेगी आप मत पूछिए, जो सवाल आपको पहले पहाड़ लगता था अगर समझ आ जाता है तो आपको बहुत हल्का लगने लगता है।
कठिन परिश्रम के बावजूद भी पढ़ाई समझ न अना
दोस्तों रही दूसरी बात, बहुत सारे छात्रों का कहना है कि मैं एकाग्रता में शांत मन से बैठकर समझने का बहुत प्रयास किया मगर पढ़ाई समझ नहीं आया, तो दोस्तों इस परिस्थिति में आपको सहायता की जरूरत होती है, आप अपने शिक्षित अभिभावक या अपने शिक्षक से सहायता लेकर समझ सकते हैं कि हममें क्या कमी हैं जो हम इस टॉपिक को नहीं समझ पा रहे हैं, उससे पहले आपको जैसे गणित का कोई सवाल हल करते हैं तो उसमें फार्मूला यूज़ किया जाता है, तो इस बात का भी ध्यान रखना होता है कि कौन सा फार्मूला किस जगह यूज़ होता है इसके अलावा जिस चीज के बारे में समझना चाहते हैं तो उसके अतिरिक्त जानकारी भी होना चाहिए।
दोस्तों आशा है कि यह आर्टिकल आपको बहुत पसंद आया होगा तो प्लीज इस आर्टिकल को अपने दोस्तों को बीच शेयर करना ना भूले और हमें कमेंट करके बताएं हमारा पोस्ट कैसा लगा।
अगर मुझसे कुछ गलती हुआ हो तो मैं क्षमा चाहता हूं।
।धन्यवाद।
.jpg)
Nice
जवाब देंहटाएंGajab
जवाब देंहटाएं